वन विभाग कि बड़ी कार्रवाई अवैध 20 क्विंटल बबूल की लकड़ी से भरा वाहन जब्त

  • Share on :

दिलीप पाटीदार 
धार। वन मंडल धार द्वारा जिले में लकड़ी तस्करों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने बीती रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध बबूल की लकड़ी से भरा वाहन जब्त किया है। वन मंडल अधिकारी श्री विजयानंथम टी.आर. के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी धार श्री सचिन सैयदे द्वारा विशेष गश्ती एवं चेकिंग दल का गठन किया गया था। टीम ने उमरिया से सोनारखेडी मार्ग पर घेराबंदी कर वाहन क्रमांक MP09 GE6808 को रुकवाया। तलाशी लेने पर वाहन में लगभग 20 क्विंटल बबूल की लकड़ी भरी पाई गई।
वाहन चालक लोकेश पिता भंवरसिंह, निवासी हाप्सखेडी, से लकड़ी के परिवहन एवं कटाई के संबंध में दस्तावेज मांगे गए, जिन्हें प्रस्तुत करने में वह असमर्थ रहा। वन विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर कार्यवाही करते हुए वाहन को लकड़ी सहित जब्त कर वन परिक्षेत्र कार्यालय धार पहुंचाया।
जब्त की गई लकड़ी का अनुमानित बाजार मूल्य 12,000/- रुपये आंका गया है। विभाग द्वारा आरोपी के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में वन रक्षक श्री लक्ष्मण भवेल, श्री नर्गेश चौहान और श्री महेन्द्रसिंह डोमरे की सराहनीय भूमिका रही। विभागीय सक्रियता के चलते वन संपदा का अवैध दोहन करने वाले तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगा है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper