13 फरवरी को किसान आंदोलन से हिंसा की आशंका! पूरी दिल्ली में धारा 144

  • Share on :

नई दिल्ली। 13 फरवरी को किसानों के प्रदर्शन की वजह से पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने यह जानकारी दी है। इससे पहले दिल्ली की सीमाओं पर धारा 144 लगाने की घोषणा की गई थी। दिल्ली पुलिस की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 13 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा, किसान मजदूर मोर्चा और अन्य किसान संगठनों ने 'दिल्ली चलो' मार्च का ऐलान किया है। वह अपनी मांगों कोलेकर संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करना चाहते हैं। किसानों के आंदोलन से तनाव, सामाजिक सद्भाव बिगड़ने और हिंसा तक की आशंका जाहिर की गई है।  
पुलिस ने कहा है कि प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर ट्रॉली का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे अन्य वाहन चालकों को असुविधा हो सकती है। इसको देखते हुए नई दिल्ली में ट्रैक्टर को बैन कर दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि परिस्थिति का फायदा उठाते हुए कुछ असमाजिक तत्व दिल्ली में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। खुफिया एजेंसियों से भी कुछ इस तरह के इनपुट मिलने की बात कही गई है। एहतियात के तौर पर पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper