राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब सहित वाहन जब्त
कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और वाहन जप्त, तस्करों में मचा हड़कंप।
दिलीप पाटीदार
राजगढ़। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से राजगढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से परिवहन की जा रही अंग्रेजी शराब एवं एक वाहन को जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल बेलापुरकर के निर्देशन, व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर श्री विश्वदीपसिंह परिहार के मार्गदर्शन एवं राजगढ थाना प्रभारी समीर पाटीदार के नेतृत्व में दिनांक 13/05/26 की रात्रि में थाना राजगढ़ पुलिस को एक कार से दत्तीगांव ग्रिड के पास में दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई ,सूचना की तस्दीक पर थाना राजगढ़ से दौराने गस्त में सउनि सुनिल राजपूत, प्रधान आरक्षक नीरज मिश्रा सैनिक चालक जगदीश कच्छावा सूचना तस्दीक पर रवाना हुआ, सूचना तस्दीक पर इंदौर अहमदाबाद हाईवे पर थाना क्षेत्र के ग्राम दत्तीगांव में ग्रिड के पास में मारुति सुजुकी कंपनी की बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार को पावर ग्रिड के पास में दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में कार पाई गई, कार को चेक किया गया, वाहन की तलाशी लेने पर कार की डिक्की में अंग्रेजी शराब भरी पाई गई। अज्ञात कार के इंजन नंबर ,चेचिस नंबर के माध्यम से वाहन मालिक व अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है ।
तलाशी के दौरान कार से 14 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (माउंट बियर 6000) कुल 168 बल्क लीटर, कीमत लगभग 46032 रुपए/- 08 पेटी लन्दन प्राइड 72 बल्क लीटर 68000/_
मारुति सुजुकी कंपनी की बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार कीमती ₹5,00,000/ को पुलिस द्वारा जप्त किया गया तथा। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 46 आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही हैं। आरोपी के विरुद्ध थाना राजगढ़ में धारा 34(2), 36 मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में सहउपनिरिक्षक सुनिल राजपूत, प्रधान आरक्षक विपिन कटारा, प्रधानआरक्षक नीरज मिश्रा , आरक्षक दिलीप डुडवे, आरक्षक अमित, सैनिक जगदीश कछावा की सराहनीय भुमिका रही है।

