NEET परीक्षा में फिर सेंधमारी की बड़ी साजिश नाकाम: बायोमेट्रिक कंपनी के 14 स्टाफ और MBBS छात्र मिलकर करा रहे थे फर्जीवाड़ा, 24 दबोचे गए

  • Share on :

पटना. NEET री-एग्जाम के दौरान बिहार के लखीसराय में सॉल्वर गैंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस मामले में अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 5 मेडिकल छात्र भी शामिल हैं. इसके अलावा परीक्षा प्रक्रिया संभाल रही बायोमेट्रिक कंपनी के 14 कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने असली परीक्षार्थियों की जगह सॉल्वर्स बैठाकर परीक्षा दिलाने की साजिश रची थी, जिसे पुलिस टीम ने नाकाम कर दिया.
पुलिस के अनुसार, गैंग ने असली परीक्षार्थियों की जगह प्रॉक्सी (सॉल्वर्स) बिठाकर परीक्षा कराने की साजिश रची थी. इस मामले में गया के अन्नपूर्णा नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (ANMMCH) के छात्र अर्पित राज को गैंग का मुख्य सरगना माना जा रहा है. अर्पित राज पर 2024 के नीट पेपर लीक मामले में CBI पहले भी पूछताछ कर चुकी है.
पुलिस ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा तब हुआ, जब पीएमसीएच का थर्ड ईयर एमबीबीएस छात्र मयंक कश्यप बायोमेट्रिक कंपनी का फर्जी स्टाफ बनकर हसनपुर हाई स्कूल परीक्षा केंद्र के अंदर घुस गया था. पुलिस जांच के दौरान सबसे पहले मयंक को पकड़ा गया था, जिसने पूछताछ में गिरोह के अन्य ठिकानों के बारे में जानकारी दी.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper