आज से योगेश्वर धाम पर होगा अखंड रामायण पाठ
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन झाबुआ श्रावण के पवित्र महीने मे झाबुआ जिले के ए...
नाज्का। यूरोपीय पर्यटकों को प्रसिद्ध नाज्का लाइन्स ले जा रहा एक विमान पेरू के नाज्का शहर के बाहर खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार 13 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नाज्का नगर प्रशासन ने बताया कि विमान ने शनिवार को पास के इका शहर से उड़ान भरी थी और इसका संचालन पेरू की विमानन कंपनी एरोडियाना कर रही थी। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि वह पिछले 14 वर्षों से सेसना ग्रैंड कैरावान विमानों के माध्यम से ऐसी उड़ानों का संचालन कर रही है जिसमें पर्यटकों को हवाई मार्ग से प्रसिद्ध ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थल नाज्का लाइन्स दिखाया जाता है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई