पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा,हथियारों के साथ मुल्जिम गिरफ्तार

  • Share on :

प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल। अमलाई थाना पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन से अवैध गांजा, देशी कट्टे और जिंदा कारतूस बरामद करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
घेरा बंदी कर किया गिरफ्तार 
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पेण्ड्रा-अनूपपुर की ओर से एक स्कॉर्पियो (CG-04-PU-7577) में कुछ लोग अवैध गांजा लेकर बिक्री के लिए शहडोल की ओर आ रहे हैं। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बटुरा तिराहा पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर तस्करों ने वाहन को जंगल की ओर भगाने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद टीम ने करीब 300 मीटर पीछा कर घेराबंदी की और वाहन में सवार सभी 5 व्यक्तियों को पकड़ लिया।
तलाशी में बरामद हुआ समान 
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 1.567 किलोग्राम अवैध गांजा, 2 अवैध देशी कट्टे, 2 जिंदा कारतूस और 5 कीमती स्मार्टफोन बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उदयभान उर्फ दादू (शहडोल), आशीष गुप्ता (अनूपपुर), कपिल सोनी (अनूपपुर), मोहम्मद यूसुफ (छत्तीसगढ़) और प्रणव शर्मा (शहडोल) के रूप में हुई है।
पुलिस ने किया मामला दर्ज 
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह माल दीपू सिंह और विकास जायसवाल से खरीदा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी भूपेन्द्रमणि पाण्डेय और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper