खौड़ पुलिस की बड़ी दबिश: 63 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
7 पेटी शराब जब्त, कीमत 35 हजार: नीरज लोधी भेजा गया जेल
अतुल जैन
पिछोर। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में चल रहे अवैध शराब विरोधी अभियान के तहत खौड़ चौकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना भौंती अंतर्गत चौकी खौड़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 63 लीटर अवैध देशी प्लेन शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 35 हजार रुपये आंकी गई है।
(ऐसे पकड़ा गया तस्कर)
दिनांक 07 जून 2026 को चौकी प्रभारी उनि कुसुम गोयल को सूचना मिली कि ग्राम पिपारा मजरा किररुआ निवासी नीरज लोधी भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर घेराबंदी की गई। तलाशी के दौरान आरोपी नीरज पिता हरीकिशन लोधी उम्र 25 साल के कब्जे से दो प्लास्टिक के कट्टे बरामद हुए।
(कट्टों में छिपाकर रखी थी 7 पेटी)
पहले कट्टे में 4 और दूसरे में 3 गत्ते के कार्टून मिले। कुल 7 कार्टून में 50-50 क्वार्टर के हिसाब से 350 क्वार्टर देशी मदिरा प्लेन भरे थे। प्रत्येक क्वार्टर 180 एमएल का था। इस प्रकार कुल 63 लीटर अवैध शराब विधिवत जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ थाना भौंती में अपराध क्रमांक 182/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
(एसपी के निर्देशन में कार्रवाई)
यह कार्रवाई एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, एएसपी संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में की गई।
(इनकी रही अहम भूमिका)
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भौंती निरीक्षक घनश्याम भदौरिया, चौकी प्रभारी खौड़ उनि कुसुम गोयल, सउनि मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रआर प्रदीप गुर्जर, आरक्षक बृजेश महौर, सैनिक हनुमंत सिंह, सैनिक भागीरथ व सैनिक निकिल की सराहनीय भूमिका रही।

