फ्लाईदुबई विमान क्रैश की साजिश का बड़ा खुलासा: इजरायल में प्लेन क्रैश करना चाहता था को-पायलट

  • Share on :

नई दिल्ली. फ्लाईदुबई की फ्लाइट 1073 को क्रैश करने की कोशिश के मामले में नया दावा सामने आया है. इजरायली मीडिया के मुताबिक, को-पायलट ने जांचकर्ताओं को बताया है कि उसका इरादा विमान को इजरायल में क्रैश करने का था. इससे पहले सामने आई जानकारी के मुताबिक, को-पायलट की पहचान ओमान के नागरिक हमाम अल-हम्मामी (Hamam al-Hammami) के रूप में हुई है.
उस पर फ्लाइट के कैप्टन को चाकू मारने और विमान को तेजी से जमीन की ओर ले जाने का आरोप है. यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने को-पायलट को काबू में कर लिया था, जबकि फ्लाइट में मौजूद रिजर्व पायलटों ने विमान को संभालकर सऊदी अरब में सुरक्षित लैंड कराया था.
इसके साथ ही आरोपी को-पायलट को लेकर एक और जानकारी सामने आई है. सामने आया है कि आरोपी को-पायलट पर कट्टरपंथी विचारधारा का होने का शक पहले से था. इसी वजह से ओमान ने पहले ही उसके विमान उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया था.  प्रतिबंध के बावजूद को-पायलट को फ्लाईदुबई ने नौकरी पर रख लिया और वह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और इजरायल को जोड़ने वाले संवेदनशील रूट पर विमान उड़ाने लगा.
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ओमान ने को-पायलट को लेकर अपनी चिंताओं की जानकारी दूसरे देशों या एयरलाइंस के साथ साझा की थी या नहीं. उसके कथित कट्टरपंथ की प्रकृति के बारे में भी जानकारी सामने नहीं आई है.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper