कश्मीर में बड़ी सफलता: बडगाम मुठभेड़ में लश्कर का खूंखार आतंकी 'मूसा' ढेर
जम्मूकश्मीर। भारतीय सुरक्षा बलों को मंगलवार रात बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने भारत के दुश्मन एक खूंखार आतंकी को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक सबसे वांटेड आतंकवादी सेंट्रल कश्मीर के बडगाम जिले में मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स के साथ मुठभेड़ में आतंकी ढेर हो गया।
हालांकि कश्मीर स्थित चिनार कोर ने मारे गए आतंकवादी की पहचान का खुलासा नहीं किया, लेकिन बाद में अधिकारियों ने उसकी पहचान सुलेमान शाह उर्फ 'मूसा' के रूप में की है। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में बताया कि सेना ने अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर कोराग, यूसमर्ग कैसे क्षेत्र में अभियान शुरू किया था और इस दौरान ही मुठभेड़ शुरू हो गई।
सेना ने अपने बयान में बताया, "सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके बाद चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद भीषण गोलीबारी हुई। इसमें एक आतंकवादी को मार गिराया गया।" अधिकारियों ने बताया कि अभियान अभी जारी है और इस दौरान वन क्षेत्र दूधपथरी में हुई मुठभेड़ में 'मूसा' मारा गया।
साभार

