अमेरिका का बड़ा एक्शन: ईरानी तेल प्रतिबंधों के उल्लंघन मामले में भारतीय कारोबारी, उनकी पत्नी और 9 कंपनियों पर शिकंजा
नई दिल्ली। मिडटर्म चुनाव में करारी हार के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने भारत पर फिर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अमेरिका ने एक भारतीय कारोबारी, उसकी पत्नी और भारत की नौ कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन पर ईरान के तेल कारोबार पर लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से बचने में मदद करने के आरोप हैं। अमेरिकी वित्त मंत्रालय के मुताबिक, यह पूरा नेटवर्क समुद्री धोखाधड़ी के जरिए ईरान को प्रतिबंधित तेल का कारोबार जारी रखने में मदद कर रहा था। मंत्रालय ने इसे एक बड़ा आपराधिक नेटवर्क बताया है।
अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने भारतीय कारोबारी सुनील कुमार शर्मा और उनकी पत्नी जसप्रीत प्रीति शाहिद को इस नेटवर्क का कथित संचालक बताया है। आरोप है कि दोनों ने जहाजों के लिए फर्जी समुद्री रजिस्ट्रेशन और झंडे से जुड़े प्रमाणपत्र तैयार कराए, ताकि ईरान का तेल ले जाने वाले जहाज अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के बावजूद अपना ऑपरेशन जारी रख सकें।
अमेरिकी प्रशासन ने डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली सरकार के अभियान ‘ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट’ के तहत यह कार्रवाई की है। इसका मकसद ईरान की तेल बिक्री और अन्य आर्थिक गतिविधियों से होने वाली कमाई रोकना है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

