मल्हारगंज पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 8 घंटे में 8 वर्षीय बालिका सकुशल दस्तयाब

  • Share on :

राजेश धाकड़
इंदौर।थाना मल्हारगंज पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपहरण की सूचना पर मात्र 8 घंटे के भीतर 8 वर्षीय बालिका को सकुशल ढूंढ निकाला।
थाना मल्हारगंज में अपराध क्रमांक 16/2026, धारा 137(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत अपहरण का मामला दर्ज होने के तुरंत बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच प्रारंभ की। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने तत्काल सर्च ऑपरेशन चलाया। आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, जिसके परिणामस्वरूप बालिका को सुरक्षित रूप से दस्तयाब कर लिया गया।
प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 08 घंटे के भीतर बालिका की सकुशल बरामदगी पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिणाम रही। दस्तयाबी के उपरांत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक गुंजन पटेल, प्रधान आरक्षक ओम प्रकाश, प्रधान आरक्षक पूर्णिमा, प्रधान आरक्षक स्वर्णजीत, आरक्षक राहुल, आरक्षक प्रेम सिंह, आरक्षक रमेश, आरक्षक मॉन्टी एवं आरक्षक लोकेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बालिका पूर्णतः सुरक्षित एवं स्वस्थ है। परिजनों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।
पुलिस आमजन की सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper