स्वतंत्रता दिवस पर मंडी सचिव ओपी खेड़े सम्मानित, मंडी गतिविधियों और उपलब्धियों की दी जानकारी
पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लक्ष्मीबाई अनाज मंडी के सचिव ओपी खेड़े ने समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मीडिया से चर्चा के दौरान मंडी सचिव ओपी खेड़े ने मंडी की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि मंडी की तीनों मंडियां लगातार मंडी शुल्क की बढ़ोतरी में आगे चल रही हैं। उन्होंने इसे मंडी के बेहतर संचालन और व्यापारिक गतिविधियों की स्थिति का संकेत बताया।
वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा मंडी सचिव ओपी खेड़े को सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद ओपी खेड़े ने मंत्री तुलसीराम सिलावट, कलेक्टर शिवम वर्मा सहित उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की प्रगति, एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

