मंदसौर तिहरा हत्याकांड: सोने-चांदी के विवाद में घर में घुसकर दंपति की हत्या, फिर हमलावर ने खुद को मारी गोली

  • Share on :

मंदसौर। शहर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर एक दर्दनाक घटना हो गई। गोल चौराहा क्षेत्र में दिलीप एजेंसी के संचालक व उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। बाद में आरोपित ने खुद को भी गोली मार ली। सूत्रों के अनुसार विवाद सोने-चांदी की खरीदी को लेकर बताया जा रहा है। अभी मृतक के स्वजन बाहर होने से ज्यादा जानकारी भी नहीं मिल पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को शहर भर में थर्टी फर्स्ट के कार्यक्रमों की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान गोल चौराहा क्षेत्र में सिंधु आराधना मंदिर वाली गली में रहने वाले दिलीप आटो एजेंसी के संचालक के घर गोली मारने की घटना हो गई।
यहां रात लगभग 8:30 बजे 60 वर्षीय दिलीप पुत्र ज्ञानमल छिंगावत जैन व उनकी पत्नी रेखा जैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके बाद हमलावर ने बाहर भागने की कोशिश की पर तब तक गोली की आवाज सुनकर लोग एकत्र होने लगे तो उसने अंदर जाकर खुद को भी गोली मार ली।
हमलावर का नाम की पुष्टि करने में पुलिस अधिकारी लगे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसका नाम विकास सोनी निवासी निम्बाहेड़ा बताया जा रहा है। गोली चालन की सूचना मिलते ही बास ही सरदार पटेल चौराहे पर चेकिंग में लगे कोतवाली टीआई पुष्पेंद्रसिंह राठौर भी घटना स्थल पर पहुंच गए।
बाद में एसपी विनोदकुमार मीना भी मौके पर पहुंचे। अभी तीनों के शव घर में ही है और पुलिस व फोरेंसिंक एक्सपर्ट जांच कर रहे हैं। एसपी विनोद कुमार मीना ने बताया कि तीनों की मौत हो गई है पर क्या विवाद हुआ और घटना क्यों हुई इसकी जांच के बाद ही पता चलेगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper