मनीष राजपूत बने केंद्रीय मंत्री सिंधिया के सांसद प्रतिनिधि, गुना-शिवपुरी-अशोकनगर क्षेत्र की जिम्मेदारी

  • Share on :

शिवपुरी से ऋषि गोस्वामी की रिपोर्ट

​भोपाल। जल संरक्षण और आदिवासी अधिकारों के लिए समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता मनीष राजपूत को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मनीष राजपूत को गुना-शिवपुरी-अशोकनगर लोकसभा क्षेत्र के लिए अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। उन्हें विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति (ST) विभाग से जुड़ी योजनाओं और कार्यों के क्रियान्वयन का दायित्व सौंपा गया है।
​जमीनी स्तर पर सक्रियता और पहचान
​मनीष राजपूत पिछले एक दशक से अधिक समय से आदिवासी समाज के उत्थान, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर कार्य कर रहे हैं। उनकी इसी निष्ठा और कार्यकुशलता के कारण उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रतिष्ठित 'वाटर हीरो' पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना समय-समय पर होती रही है।
​समर्थकों में खुशी की लहर
​मनीष राजपूत की नियुक्ति से क्षेत्र के सामाजिक संगठनों और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। लोगों को विश्वास है कि वे अनुसूचित जनजाति वर्ग के हक और अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
​इन्होंने दी बधाई:
इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र रघुवंशी (जीतू) सहित टिंकल झा, जनक सिंह रावत, ऋषि गोस्वामी सेन, धर्मेन्द्र जाटव, संतोष गोस्वामी, आकाश खटीक, कैलाश धाकड़ सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मनीष राजपूत को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper