कई भक्तों ने गणगौर माता के बोड़ाए रथ, आज देंगे विदाई,माता के रथ लेकर पहुंचे गणगौर घाट पूजा और आरती कर दी विदाई
पब्लिक एशिया आशीष शर्मा
सनावद-बस स्टैंड परिसर में तीन दिनी गणगौर पर्व पर आस्था का सैलाब दिखाई दिया। दोपहर से नगर पालिका व पुलिस ने गणगौर रथों की अगवानी के लिए माकूल तैयारियां की। दोपहर बाद यात्री बसों का संचालन बस स्टैंड परिसर के बाहर से करने, यात्री प्रतीक्षालय व बस स्टैंड परिसर की सफाई करवाकर पानी से धुलवाने, मंच सहित मंदिरों में सजावट, परिसर क्षेत्र व मार्ग की प्रकाश व्यवस्था आदि के इंतजाम किए गए। सुरक्षा के लिए आयोजन स्थल सहित नगर के विभिन्न चौराहों व मागों पर आवश्यक बल तैनात किया गया। गुरुवार शाम 7 बजे से रणुबाई व धणियर राजा के रथ धारण किए महिलाओं व पुरुषों का कारवां गणगौर के झालरिए गाते हुए ढोल. ताशों के साथ बस स्टैंड पहुंचा। श्रद्धालुओं ने पूजा की। मन्नत धारी रथ
बोड़ाकर माता को बेटी की तरह घर लाए। गुरुवार शाम को माता विसर्जन के लिए वापस रथों को बस स्टैंड परिसर लाया गया। यहां नम आंखों से माता को विदाई दी गई। कई मन्त्रत धारियों ने माता के रथ बौड़ाए। इनकी विदाई शुक्रवार को होगी। गणगौर के लोकगीतों व भजनों से गणगौर घाट बस स्टैंड व कृषि मंडी परिसर गूंज उठा। बाहेती कॉलोनी सहित उसके आसपास के क्षेत्र से माता के रथों को कृषि उपज मंडी ले जाया गया। श्रद्धालुओं ने यहां पूजा कर तमोल की धानी व नारियल प्रसादी बांटी। इसके बाद माता रूपी
जवारों की पूजा कर नम आंखों से माता को विदाई दी। कई श्रद्धालुओं ने माता के रथ बौड़ाए।सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के पुत्र जय पाटिल ने सनावद, बड़वाह, बागदा बुजुर्ग, बागदा खुर्द, रूपखेड़ा, मोगांवा, डुडगांव, भोगांवा निपानी, कातोरा, कानापुर व ढकलगांव में हुए कार्यक्रमों में भाग लिया। गणगौर माता का पूजन कर क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। विधायक सचिन बिरला ने कई क्षेत्रों के गणगौर महोत्सव में शामिल होकर पूजा की और लोगों को गणगौर पर्व की शुभकामनाएं दी।