असम चुनाव का शंखनाद: डिब्रूगढ़ में फाइटर जेट्स का शक्ति प्रदर्शन, पीएम मोदी के लिए 'इमरजेंसी रनवे' तैयार

  • Share on :

डिब्रूगढ़। असम में इस साल विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के प्रचार और कई परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए राज्य दौरा करने वाले हैं। डिब्रूगढ़ जिले में इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) तैयार कराई गई है। प्रधानमंत्री का विमान इसी जिले में उतरेगा। पीएम मोदी के विमान की लैंडिंग से पहले इस रनवे पर भारतीय वायुसेना के विमान की सुरक्षित और सफल लैंडिंग कराई गई है। भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने मोरन में बनाए गए इस रनवे की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए मेगा एयर शो का आयोजन भी किया।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper