प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या पहुंचे सचिन तेंदुलकर, मिताली-साइना समेत कई खेल हस्तियां मौजूद

  • Share on :

अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर  देशभर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। आज (22 जनवरी) होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरी राम नगरी को आध्यात्मिक रंग देकर सजाया गया है। मंदिर परिसर की छटा देखती ही बनती है। इस समारोह में देश विदेश के कई सितारे शामिल होंगे। खेल जगत से भी कई सितारे इस कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। आइए जानते हैं...
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर अयोध्या पहुंच चुके हैं। वह पारंपरिक परिधान में ही नजर आए। उनके साथ सेल्फी के लिए फैंस की लाइन लग गई। खेल जगत की कई हस्तियां अयोध्या में हैं। साइना नेहवाल, मिताली राज, अनिल कुंबले, पीटी उषा, वेंकटेश प्रसाद भी अयोध्या में हैं।
अनुभवी क्रिकेटर अनिल कुंबले का कहना है, 'यह एक अद्भुत अवसर है, एक बहुत ही दिव्य अवसर। इसका हिस्सा बनकर धन्य हूं। यह ऐतिहासिक है। राम लला से आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं।
भारत के दिग्गज महिला क्रिकेटर मिताली राज अयोध्या पहुंच चुकी हैं। उन्होंने इस दौरान कहा- आज मुझे महसूस हो रहा है कि जब कोई किसी धार्मिक स्थान पर होता है तो उसे क्या महसूस होता है। हम सभी बहुत लंबे समय से यही चाहते थे और मुझे लगता है कि इस बड़े अवसर पर यहां आना एक आह्वान है। यह एक उत्सव है। हम सभी यहां आकर और उत्सव का हिस्सा बनकर खुश हैं।
अयोध्या पहुंचीं साइना नेहवाल ने कहा- मुझे लगता है कि यह हम सभी के लिए एक बड़ा दिन है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे आज यहां आने का अवसर मिला। हम यहां भगवान राम के दर्शन करेंगे। इसलिए, हम उस पल का इंतजार कर रहे हैं। मैं अपनी खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकती।
दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज ने भी 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले दक्षिण अफ्रीका में रह रहे भारतीय समुदाय को शुभकामनाएं दीं हैं। महाराज ने कहा- सभी को नमस्ते। मैं दक्षिण अफ्रीका में अपने भारतीय समुदाय को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं। महाराज ने कहा- सभी को उनकी जिंदगी में शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त हो। जय श्री राम। महाराज ने कई बार प्रभु श्री राम और हनुमान के लिए अपनी भक्ति जाहिर की है। वह समय समय पर भगवान राम को लेकर अपना प्रेम जाहिर करते रहे हैं। केशव महाराज जब भी मैदान पर आते हैं तो स्टेडियम में  'राम सिया राम जय जय राम' गाना बजने लगता है। इस विशेष गाने का अनुरोध खुद केशव डीजे से करते हैं। केशव ने बताया था कि वह भगवान राम और भगवान हनुमान के भक्त हैं। उन्होंने कहा था- राम मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत हैं। उनसे मेरा आत्मविश्वास बढ़ता है।
'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर मुंबई से अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्हें भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता मिला था। सचिन को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper