गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीद सैनिकों, लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित
रिपोर्ट-प्रदीप सिंह बघेल
शहडोल। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीद सैनिक परिवारों तथा लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिवार जनों को शासकीय सेवकों ने उनके निवास स्थान में पहुंचकर शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। सहायक संचालक जिला व्यापार उद्योग केन्द्र जूही खटिक ने श्रीमती लक्ष्मी राव पति स्वर्गीय श्री श्यामलाल राव एवं श्री शिवकुमार नामदेव को, जिला खनिज अधिकारी श्री राहुल सान्डिल्य ने लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय श्री सूर्यवंश मिश्रा के सुपुत्र श्री शरद मिश्रा को, सीईओ जनपद पंचायत बुढ़ार श्री राजीव लघाटे ने लोेकतंत्र सेनानी श्रीमती रामबाई गुप्ता एवं श्री कामता प्रसाद गौतम को, श्रीमती कुसुम गुप्ता पति स्वर्गीय श्री प्रेमलाल गुप्ता, एवं श्रीमती आशादेवी कटारे पति श्री स्वर्गीय श्री कपूर चन्द्र कटारे को उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग सुश्री प्रज्ञा मरावी ने तथा शहीद सैनिक देवेन्द्र सोनी की माता श्रीमती लक्ष्मी सोनी को जिला योजना अधिकारी ने उनके निवास पर भेेंटकर शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया।

