ग्राम कृष्णपुरा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ सामूहिक विवाह सम्मेलन, 7 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

  • Share on :

मालवा कुनबी पटेल समाज के तत्वाधान में ग्राम कृष्णपुरा में दिनांक 21 अप्रैल, मंगलवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में 7 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, जिनका विवाह संस्कार गायत्री शक्तिपीठ के आचार्य द्वारा वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया।
इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि वधु पक्ष से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया गया, जिससे समाज में सादगीपूर्ण और सामाजिक समरसता का संदेश गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा टीम के उत्साह और समर्पण का विशेष योगदान रहा, जिसके कारण पूरा आयोजन व्यवस्थित और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
समाज के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper