सहजयोग: बच्चों के सर्वांगीण विकास और सुसंस्कृत परिवार का सहज मार्ग
परम पूज्य सहजयोग प्रवर्तिका श्री माताजी निर्मला देवी जी ने सदैव इस बात...
रिपोर्ट-प्रदीप सिंह बघेल
शहडोल। नव वर्ष 2026 के जनवरी माह के प्रथम कार्य दिवस पर संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान जन गण मन का सामूहिक गायन हुआ। सामाजिक न्याय विभाग के कला पथक दल द्वारा संगीत मय सामूहिक गायन की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्चना मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए नई ऊर्जा, नए संपल्प एवं नए उत्साह के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का आहवान किया।
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई