खनियाधाना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास
अतुल जैन
( अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों ने लिया नियमित योग का संकल्प)
खनियाधाना। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल खनियाधाना में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया और योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
(ये रहे मौजूद)
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोगराज मीणा, नायब तहसीलदार रामनरेश आर्य, बीआरसी संजय भदौरिया, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र पुरोहित, भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक यादव, पार्षद सरदार सिंह परिहार, दाउद अली एवं बिट्टू केवट सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
विद्यालय प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार हिंडोरिया, शिक्षक मधुकर सिंह चौहान, शिक्षिका प्रेमलता पाठक, सोभा राजा चौहान व विद्यालय के समस्त स्टाफ के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास में भाग लिया।
("योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर")
अतिथियों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। यह शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। सभी ने नियमित योगाभ्यास करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन स्वस्थ एवं निरोगी जीवन की कामना के साथ हुआ।

