विश्व पर्यावरण दिवस पर इंदौर में व्यापक पौधारोपण

  • Share on :

आदित्य शर्मा
इंदौर। इंदौर में विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” और “एक बगिया मां के नाम” अभियान के तहत शहरभर में व्यापक पौधारोपण किया गया। अभियान में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की परिकल्पना को आगे बढ़ाते हुए जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रमों में मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, जनकार्य एवं उद्यान प्रभारी श्री राजेंद्र राठौड़ तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper