क्षत्रिय नायक समाज की बैठक सम्पन्न : आज क्षत्रिय नायक समाज की महत्वपूर्ण बैठक
उज्जैन – फाजलपुर स्थित क्षत्रिय मारवाड़ा नायक धर्मशाला में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
इस बैठक में समाज के सर्वसम्मति निर्णय से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री सुभाष राठोड़ जी को पुनः क्षत्रिय नायक समाज युवा संगठन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
समाज के वरिष्ठजनों एवं युवा संगठन द्वारा उन्हें अगले 2 वर्षों के कार्यकाल के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
पूर्व में भी श्री सुभाष राठोड़ जी ने समाज के अनेक ज्वलंत मुद्दों को सही दिशा, सटीक रणनीति एवं समाज हित को ध्यान में रखते हुए प्रभावी रूप से उठाया है तथा समाज को जागरूक करने का सराहनीय कार्य किया है। उनके अनुभव व नेतृत्व से संगठन को पुनः नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं युवा संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
महेश जी सोंडिया – ट्रस्ट अध्यक्ष
सुंदर लाल जी – ट्रस्ट कार्यकर्ता
बंसी जी भाटी – ट्रस्ट कार्यकर्ता
बबलू जी नायक – उपाध्यक्ष
राजू जी – सह सचिव
विनोद जी – उज्जैन जिला अध्यक्ष
जितेन्द्र जी पंवार – इंदौर जिला अध्यक्ष
सुशील भाटी – प्रदेश सचिव
संतोष जी, संदीप जी, रणजीत जी सहित समाज के अन्य पदस्थ जन उपस्थित रहे।

