धनतेरस : आंतरिक व शारीरिक समृद्धि की प्राप्ति का अवसर
सहजयोग आज का महायोग
भारतीय संस्कृति में स्वास्थ्य का स्थान धन से ऊपर ...
महू । वन विभाग की टीम ने मलेंडी के जंगल में तांत्रिक क्रियाओं के उद्देश्य से पहुंचे 7 लोगों को घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, तलवार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
वन विभाग को जंगल क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपी तांत्रिक क्रियाओं के लिए जंगल में एकत्रित हुए थे। हथियार मिलने के बाद मामले को गंभीर मानते हुए तुरंत संबंधित थाने को सूचना दी गई।
महू से जितेन्द्र वर्मा की रिपोर्ट
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई