खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, दो वाहनों को जब्त कर सुरक्षार्थ थानों में खड़ा कराया गया
डिण्डौरी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने 10 एवं 11 अक्टूबर 2026 को अवैध परिवहन के दो प्रकरणों में कार्रवाई की।
खनिज विभाग की टीम द्वारा ग्राम शोभापुर, तहसील बजाग एवं थाना गाड़ासरई क्षेत्र में सोनालिका कंपनी के नीले रंग के ट्रैक्टर-ट्रॉली, चेसिस नंबर DXMSH970605SM, को रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर थाना गाड़ासरई में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। इसी प्रकार ग्राम छपारी रैयत, तहसील एवं जिला डिण्डौरी में डंपर क्रमांक MP17ZJ6682 को खनिज गिट्टी का ओवरलोड परिवहन करते पाए जाने पर थाना कोतवाली डिण्डौरी में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया।
उक्त दोनों वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के प्रावधानों के तहत आगामी कार्रवाई करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध किए जाएंगे तथा प्रकरणों को माननीय कलेक्टर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

