मनरेगा के तहत ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना में 95 प्रतिशत पौधे जीवित

  • Share on :

हितग्राही मूलक योजना के तहत पौधों की देखभाल एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी हितग्राहियों की
मनरेगा योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में हितग्राही मूलक ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना के तहत जिले के प्रत्येक विकासखंड में 100 हितग्राहियों के यहां पौधरोपण कराया गया था। योजना की मार्गदर्शिका के अनुसार परियोजना की अवधि तीन वर्ष निर्धारित है।
योजना के तहत कृषि सखी के माध्यम से पौधों का सर्वेक्षण कराया गया। सर्वेक्षण के अनुसार वर्तमान में 95 प्रतिशत पौधे जीवित हैं। शेष 5 प्रतिशत पौधों की गैप फिलिंग कराए जाने के लिए हितग्राहियों को जानकारी दी गई है, ताकि पौधों की संख्या निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बनी रहे।
परियोजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार पौधों की देखभाल एवं सुरक्षा का कार्य तीन वर्ष तक हितग्राहियों द्वारा किया जाना है। चूंकि यह हितग्राही मूलक योजना है, इसलिए पौधों की नियमित देखभाल, सुरक्षा तथा उनके बेहतर विकास की जिम्मेदारी हितग्राहियों की स्वयं की होगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper