मानसून अवधि में जिले की सभी रेत खदानों में खनन गतिविधियां रहेंगी प्रतिबंधित

  • Share on :

कलेक्टर श्री वर्मा ने जारी किए निर्देश
शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ हेमंत कुमार भार्गव
शिवपुरी, 30 जून 2026/  कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने जिले की समस्त रेत खदानों में मानसून अवधि के दौरान खनन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। 
भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी सतत रेत खनन प्रबंधन दिशा-निर्देश-2016 तथा रेत खनन के लिए प्रवर्तन एवं निगरानी दिशा-निर्देश-2020 के प्रावधानों के पालन में यह निर्देश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार 1 अक्टूबर तक जिले की सभी रेत खदानों में खनन संबंधी समस्त गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी। यह निर्णय मानसून के दौरान पर्यावरण संरक्षण तथा शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुपालन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper