मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर के सीएम राइज स्कूलों का किया दौरा, विद्यार्थियों से किया संवाद
राजेश धाकड़
प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र के सीएम राइज स्कूल पाल कांकरिया एवं कच्छालिया का भ्रमण कर वहां अध्यनरत विद्यार्थियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छात्रों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, विद्यालयीन गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली।
मंत्री श्री सिलावट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने का मजबूत आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और प्रत्येक विद्यार्थी को अपने समय का सदुपयोग करते हुए निरंतर मेहनत करनी चाहिए। मंत्री श्री सिलावट ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। मंत्री श्री सिलावट ने स्कूल ग्राउंड में पौधारोपण भी किया।
इस मौके पर जिला महामंत्री श्री अंतर दयाल, सरपंच श्री सोहन पटेल, मंडल अध्यक्ष श्री शिवपाल सिंह चावड़ा, श्री मेहरबान सिंह पंवार, श्री राजाराम गोयल, श्री महेश भगत, श्री जितेंद्र आंजना, श्री विजय चौधरी, सरपंच श्री रवि कुमावत, श्री छोटे यादव सहित आसपास के क्षेत्र के ग्रामीण एवं वरिष्ठजन उपस्थित थे।

