घोड़ापाठ में दीपावली के 1 दिन पहले मकान में आग लगने राख में तब्दील हुआ विधायक अभिजीत शाह ने दिखाई दलियादिरी
विधायक शाह भौतिक मूलभूत आवश्यकता व त्योहारों को देखते हुए मिठाई पटाखे 10,000 अतिरिक्त तत्काल सहायता मौके पर उपलब्ध कराई।
वीरेंद्र चौहान रणजीत टाइम्स हरदा
हरदा- ग्राम घोड़ापाठ में दीपावली से एक दिन पहले सीताराम के मकान में आग लगने से पूरा मकान जलकर राख के देर में तब्दील हो गया घर में रखा गृहस्ती व खाने-पीने का सारा सामान जलकर खाकर हो गया है। जिन घरों में खुशियों के दीप जलते थे वहां राख के ढेर और मासूम बच्चों की आंखों में आंसू थे। यह घटना दिल को झिझौरे वाली थी। ख़बर लगते ही विधायक अभिजीत शाह मौके पर पहुंचे । इस दुख घड़ी में विधायक अभिजीत शाह द्वारा सीताराम के परिवार को सिराली ले जाकर गृहस्थी के समान, जरूरतमत चीजे दिलाए दिवाली को देखते हुए मिठाई पटाखे जरूरत का सामान राशन में 10,000 अतिरिक्त तत्काल सहायता मौके पर दी गई। विधायक शाह ने कहा कि मैं यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि इस दुख कि घड़ी में आपका यह भाई आपके साथ मजबूती से खड़ा है हम इस दर्द को मिलकर बाटेंगे।

