विधायक द्वारा बोरी बंधान कार्य में श्रमदान

  • Share on :

रिपोर्ट-प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल। जन अभियान परिषद के तत्वाधान में सोहागपुर जनपद पंचायत के ग्राम जोधपुर के छतुरिहा टोला के मुड़ना नदी पर बने स्टाप डैम में बोरी बंधान का कार्य किया गया। बोरी बंधान कार्य में विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह,सरपंच श्री रामशखू बैगा, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडेय सहित अन्य लोगों ने श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश दिया। 

विधायक ने कहा कि "जल है तो जीवन है" हमें बहते हुए जल को रोकना होगा जिससे भूमि का जल स्तर बढ़े और पशुओं,जानवरों के लिए पीने के लिए पानी उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के प्रति स्वयं जागरूक होना होगा तथा दूसरों को भी जागरूक करना होगा। 

बोरी बंधान कार्य में ब्लॉक समन्वयक जन अभियान परिषद 
श्रीमती प्रिया सिंह बघेल,श्री राकेश कुशवाहा,श्री सुशील शर्मा,श्री सूरज नापित,श्री अशोक नापित,श्री राघवेन्द्र शुक्ला,लोकनाथ नामदेव,सहित प्रस्फुटन समिति सदस्य सहित स्थानीय लोगों ने भी श्रमदान किया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper