विधायक द्वारा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

  • Share on :

जिला ब्यूरो- प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल। विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ढोलर स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि धान खरीदी केंद्र में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने धान खरीदी की प्रक्रिया को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही धान खरीदी केंद्र में बारदाने एवं तिरपाल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश भी दिए।
विधायक ने खरीदी केंद्र पर उपस्थित किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएँ एवं आवश्यक जानकारियाँ भी प्राप्त कीं। एसडीएम जयसिंहनगर सुश्री काजोल सिंह ने केन्द्र द्वारा अब तक उपार्जित धान, परिवहन तथा किसानों को किए गए भुगतान की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केन्द्र में  आने वाले किसानेां को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। केन्द्र में उपार्जित धान को संभावित वर्षा से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper