ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेश दुबे 'भोला महाराज' के निवास पहुंचे विधायक मोहन सिंह राठौर, शाल-श्रीफल से हुआ आत्मीय सम्मान
करैरा। भितरवार विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मोहन सिंह राठौर ने करैरा में ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पंडित श्री राजेश दुबे उर्फ 'भोला महाराज' के निज निवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी ली। इस दौरान दोनों के बीच आत्मीय चर्चा हुई और सामाजिक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विधायक के आगमन पर ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पंडित राजेश दुबे 'भोला महाराज' ने उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान से अभिभूत विधायक मोहन सिंह राठौर ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मौजूद समाजजनों ने विधायक के सरल, सौम्य और आत्मीय व्यवहार की सराहना करते हुए उनके इस सद्भावना भरे दौरे को सामाजिक सौहार्द एवं पारस्परिक संबंधों को मजबूत करने वाला कदम बताया।
शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ हेमंत भार्गव

