ग्रामीणों की आवाज बने विधायक प्रताप ग्रेवाल, वन विभाग सरदारपुर में धरने के बाद नंदराम प्रकरण का हुआ निराकरण

  • Share on :

दिलीप पाटीदार 
सरदारपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम लालसिंगपाडा के नंदराम पिता रायला के वन अपराध प्रकरण का निराकरण विगत 4 माह से नही होने पर ग्रामीण नंदराम द्वारा वन परिक्षैत्र कार्यालय सरदारपुर मे सोमवार को  संबंधित अधिकारियो से चर्चा की, परन्तु प्रकरण के निराकरण का आदेश नही मिलने से असहज होकर आत्महत्या करने का मन बनाकर विधायक प्रताप ग्रेवाल को सुचना पहुचाई जिस पर विधायक प्रताप ग्रेवाल तुरंत अपने समर्थको सहित वन परिक्षैत्र कार्यालय सरदारपुर पहुचे और धरना पर बैठ गए। ग्रामीण नंदराम एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई। वन परिक्षैत्र सरदारपुर वन परिक्षैत्र अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सौलंकी द्वारा विधायक प्रताप ग्रेवाल से धरना समाप्त करने का आग्रह किया गया परन्तु विधायक ग्रेवाल द्वारा प्रकरण का निराकरण संबंधी आदेश देने के बाद ही धरना समाप्त करने की बात कही गई जिसके बाद वन परिक्षैत्र अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सौलंकी द्वारा सोमवार 18 मई 2026 को ही ग्रामीण नंदराम के प्रकरण का निराकरण संबंधी आदेश जारी करने का आश्वासन पत्र विधायक प्रताप ग्रेवाल को सौंपा गया जिसके बाद विधायक ग्रेवाल द्वारा दोपहर 12 बजे धरना समाप्त किया गया। धरना समाप्त करने के 1 घण्टे पश्चात लगभग लगभग 1 बजे वन परिक्षैत्र अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सौलंकी द्वारा ग्रामीण नंदराम को वन अपराध प्रकरण के निराकरण का आदेश सौंपा गया। धरने के दौरान केकडिया डामोर, सरपंच नानुराम निनामा, पार्षद बबलु सोनेर, परवेज लोदी, जगदीश कुमावत, प्रकाश वसुनिया, शिवांग ग्रेवाल, लक्की सोनगरा आदि उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper