विधायक सतीश सिकरवार पहुंचे बंटू ढाबा

  • Share on :

संचालक दिनेश सिंह परिहार ने पगड़ी, शॉल और श्रीफल भेंट कर किया सम्मान
दिव्यानंद अर्गल 
मालनपुर। सोमवार को ग्वालियर विधायक सतीश सिकरवार भ्रमण के दौरान बंटू ढाबे पर पहुंचे।ढाबा पहुंचने पर संचालक दिनेश सिंह परिहार उर्फ बंटू ने विधायक सिकरवार का परंपरागत अंदाज में स्वागत किया। उन्होंने उन्हें पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक सतीश सिकरवार ने कहा कि बंटू ढाबे का स्वाद वाकई लाजवाब है। यहां के व्यंजन स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले मेहमानों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। उन्होंने संचालक दिनेश सिंह परिहार के आतिथ्य और साफ-सुथरे प्रबंधन की भी सराहना की। ढाबा संचालक दिनेश सिंह परिहार ने कहा कि विधायक का आना हमारे लिए गौरव की बात है। उनके द्वारा व्यंजनों की तारीफ मिलना हमारे लिए प्रेरणा है, जिससे हम आगे भी इसी तरह स्वाद और गुणवत्ता बनाए रखने का प्रयास करेंगे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper