भाजपा मंडलों की मासिक बैठक संपन्न, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर हुआ मंथन
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी जिले के चारों ग्रामीण मंडलों की मासिक बैठक बुधवार को जिला अध्यक्ष श्रवणसिंह चावड़ा एवं जिला प्रभारी शैलेंद्र डागा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, चल रहे अभियानों तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष श्रवणसिंह चावड़ा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार मंडलों की नियमित मासिक बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में संगठन द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाती है। उन्होंने बताया कि संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती, हर घर तिरंगा अभियान तथा 16 अगस्त से प्रारंभ होने वाली कलश रथ यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिला प्रभारी शैलेंद्र डागा ने कहा कि संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर संगठन एवं सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता से नियमित संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही पार्टी द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर भारतसिंह चौहान सुभाष चौधरी दिलीप चौधरी अंतर दयाल सुरेश सिंह धनखेड़ी रीना सतीश मालवीय संदीप चंगेडीया शिवपाल सिंह चावड़ा तूफानसिंह पंवार रवि बाजपेई विष्णु चौधरी विनोद चंदानी लोकेंद्र सिंह पंवार रवि जैन सुभाष पाटीदार अभिलेश ठक्कर सहित
बैठक में मंडल पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शक्ति केंद्रों की टोली एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

