भ्रष्टाचार को लेकर अभी और भी विकेट गिरेंगे जिले में

  • Share on :

अब नाकेदार से मंडी सचिव बने विश्वनाथ की कुर्सी टूटी
संवाददाता ऋषि गोस्वामी की रिपोर्ट
विनोद विकट/ शिवपुरी। भ्रष्टाचार को लेकर जिले में आहाकार मचा हुआ है एक के बाद एक प्रशासन के अधिकारियो पर भ्रष्ट होने पर कार्यवाही की गाज गिर रही है। निलंबित हुए मंडी सचिव विश्वनाथ जाटव पर सरकारी ऐप में फर्जीवाडा करने के आरोप है। मंडी सचिव जाटव ने सरकारी ऐप में मंडी के अस्थाई कर्मचारियो को किसान बता दिया और जमकर फर्जीवाडा कर डाला। मंडी सूत्र बताते है कि सचिव जाटव ने मामला उजागर होने पर मंडी के अस्थाई कर्मचारियो को हटाने के निर्देश दिए जिनके नाम फर्जीवाडा में शामिल थे। सूत्र बताते है कि सचिव ने स्वंय को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन सरकारी ऐप में फर्जीवाडे में वह फस गए और जांच में दोषी पाय जाने पर उन पर निलंबन की कार्यवाही हो गई। मंडी में जमकर भ्रष्टाचार है और मंडी सचिव जाटव से पहले भी मंडी के आरआई अरविन्द्र दुबे को भी भ्रष्टाचार के चलते निलंबित किया था। अब देखना होगा कि मंडी के अन्य सरकारी अधिकारी कर्मचारी भ्रष्टाचार से तौवा करते है या फिर मंडी में भ्रष्टाचार को और बडावा देते है। यहा बताना होगा कि अभी हाल ही में भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व एसडीएम उमेश कौरव को बदला गया है। उल्लेखनीय है कि इडिया आज तक पिछले लम्बे समय से सरकारी विभागो के भ्रष्टाचार को लेकर खबरे प्रकाशित कर रहा है जिसमे खनिज विभाग,पीडब्ल्यूडी विभाग, कृषि उपज मंडी, जिला कोषालय विभाग, पशुचिकित्सालय विभाग, उप पंजीयक कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग,पीएचई कार्यालय,कृषि विभाग, आबकारी विभाग ,महिला बाल विकास विभाग शिक्षा विभाग, ग्रामीण यंत्रिकी सेवा विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना, अजीविका मिशन, खाद्र विभाग, वन विभाग, माधव टाइगर रिर्जव, नगर पालिका आदि शामिल है। जिनमे से पीडब्ल्यूडी विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि उपज मंडी, राजस्व विभाग आदि विभाग के अधिकारी कर्मचारियो पर भ्रष्टाचार को लेकर गाज गिर चुकी है इसके साथ ही अभी हाल ही में शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन ने प्रेस वार्ता में खनिज विभाग, राजस्व विभाग, पोषण आहार केन्द्र, खाद्य विभाग, नगर पालिका सहित अन्य विभागो में जमकर भ्रष्टाचार होने के आरोप लगाए है। इतना ही नही विधायक जैन ने प्रेस वार्ता में कहा है कि हमारे सांसद सिंधिया शिवपुरी जिले को भ्रष्टाचार मुक्त देखना चाहते है ऐसे में विधायक र्जैन और क्षेत्र के सांसद सिंधिया का जिले को भ्रष्टाचार मुक्त देखने का सपना पूरा होगा या नही यह तो आने वाला समय ही बताऐगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper