बांगो जल विद्युत गृह में आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल सफल, सात मिनट में आग पर पाया काबू
कोरबा, 8 अक्टूबर। हसदेव बांगो जल विद्युत गृह, माचाडोली में बुधवार को आ...
राजेश धाकड़
इंदौर। सिटी कंट्रोल से नगर निगम कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि जोन क्रमांक-01, वार्ड क्रमांक-07 अंतर्गत 60 फीट सिग्नल चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन से सड़क पर ऑयल गिर गया है। सड़क पर ऑयल फैलने के कारण वाहन चालक फिसलकर गिर रहे थे, जिससे दुर्घटना की स्थिति बन गई थी।
सूचना मिलते ही जोन-01 के सहायक सीएसआई भारत करोसिया तत्काल कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने ऑयल प्रभावित क्षेत्र में मार्बल पाउडर डलवाकर सड़क को सुरक्षित किया। साथ ही निगम की जीप को मौके पर खड़ा कर वाहन चालकों को सावधानी से साइड से निकलने की समझाइश दी गई।
नगर निगम कर्मचारियों की तत्परता से समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और संभावित हादसे को टाल दिया गया।
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई