23वां मालव रत्न अलंकरण से चलित झांकी कलाकार पप्पू बैरवा (नरेन्द्र) होंगे सम्मानित

  • Share on :

क्लेरोनेट वादन अब्दुल सलाम नोशाद को विशेष सम्मान
इंदौर। नेताजी सुभाष मंच एवं श्री गीता-रामेश्वरम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 23वां मालवा रत्न अलंकरण का आयोजन किया जा रहा है। इस बार चलित झांकी कलाकार पप्पू बैरवा (नरेन्द्र) को मालवा रत्न अलंकरण से विभुषित किया जाएगा साथ ही विशेष रूप से क्लेरोनेट वादन अब्दुल सलाम नोशाद सम्मानित होंगे।
जानकारी देते हुए मंच के अध्यक्ष मदन परमालिया एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सत्यनारायण पटेल ने संयुक्त रूप से बताया कि आयोजन बुधवार, 9 सितम्बर को शाम 5 बजे बिचौली मर्दाना स्थित विद्यासागर ऑडिटोरियम, इन्दौर में आयोजित किया जाएगा। 
आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, पूर्व विधायक वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, राधेश्याम पटेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष कलोता समाज वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोहर धवन होंगे।
श्री पटेल एवं श्री परमालिया ने आगे बताया कि पूर्व मंत्री स्व. श्री रामेश्वर पटेल की जयंती के अवसर पर इन विभुतियों को सम्मानित किया जाएगा। 
1942 से चली आ रही परम्परा को जीवित रखने में श्री बैरवा ने 2009 से निरंतर अपनी कला और संस्कृति को संवारते हुए झांकी निर्माण करते आ रहे हैं, जिसमें कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। इस बार गणेशोत्व चल समारोह में तीन झांकियों में अपनी कला का प्रदर्शन शहरवासियों के लिए देंगे।
पिछले वर्ष निर्णायक मंडल द्वारा घोषित विजेता अखाड़ों व अखाड़ों के कलाकारों, मील कमेटियों और श कला में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper