रणजीत टाइम्स के प्रधान संपादक श्री गोपाल गावंडे ने संझा लोकस्वामी के प्रधान संपादक श्री जीतू सोनी जी से की सौजन्य मुलाकात

  • Share on :

इंदौर। रणजीत टाइम्स के प्रधान संपादक श्री गोपाल गावंडे ने संझा लोकस्वामी के प्रधान संपादक श्री जीतू सोनी जी से शिष्टाचार एवं सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर रणजीत टाइम्स के संभाग ब्यूरो श्री राजेश धाकड़ भी उपस्थित रहे।
मुलाकात के दौरान पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, जनहित के मुद्दों, मीडिया की जिम्मेदारियों तथा समाज के प्रति पत्रकारों की भूमिका पर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता को और अधिक सशक्त बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
यह सौजन्य भेंट पत्रकारिता जगत में आपसी सहयोग, संवाद और सकारात्मक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper