मुकेश सहनी की VIP पार्टी के नेता की हत्या

  • Share on :

बिहार के पश्चिम चंपारण में सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी(वीआईपी) के नेता की हत्या कर दी गई। बाइक पर सवार बदमाशों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया। मृतक कामेश्वर सहनी, 40 वर्ष प्रखंड अध्यक्ष के दायित्व में थे। घटना रक्सौल की है। मृतक का आपराधिक इतिहास है। नक्सली गतिविधियों में संलिप्तता भी रही है।
जानकारी के मुताबिक वीआईपी पार्टी के छौडादानों प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। कामेश्वर सहनी दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी गांव के थे निवासी थे। शुक्रवार सुबह वह अपने घर शौच करने के बाद बाहर निकल कर हाथ धो रहे थे। तभी दो बाइक से आए तीन हथियार बंद अपराधियों ने गोलियों से कामेश्वर सहनी(40) को छलनी कर दिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से चीख पुकार मच गई। उनका खुद आपराधिक इतिहास रहा है। उनके विरुद्ध थाने में कई मामले दर्ज हैं। पूर्व में नक्सली गतिविधि में संलिप्तता रही है। पुलिस छानबीन कर रही है। सूचना पर रक्सौल डीएसपी व कई थानों की पुलिस गांव में पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।
घटना दरपा थाने के तिनकोनी गांव में शुक्रवार सुबह की है। हत्या की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ गांव में जुट गई। सूचना पर रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद व कई थाने की पुलिस वहां पहुंच गई। डॉग स्क्वायड टीम भी पहुंच जांच कर रही है। डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
मुकेश सहनी के लिए यह समाचार दोहरे दुख का कारण है। बिहार चुनाव में वीआईपी की शर्मनाक हार हुई। एक भी उम्मीदवार को जीत नहीं मिली जबकि मुकेश सहनी का डिप्टी सीएम की सीट रिजर्व हो गई थी। पर जनता ने तेजस्वी यादव को सीएम और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम के रूप में स्वीकार नहीं किया। हार के बाद प्रखंड की हत्या कर दी गई।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper