इंदौर में सुरों ने बांटी खुशियां, ‘हृदय मंथन मौज मस्ती ग्रुप’ का कारॉओके कार्यक्रम रहा यादगार

  • Share on :

पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। घर की चारदीवारी में अकेलेपन, तनाव और मानसिक परेशानी से जूझ रहे लोगों को सकारात्मक माहौल देने के उद्देश्य से ‘HM हृदय मंथन मौज मस्ती ग्रुप’ द्वारा 6 सितंबर को सुदामा नगर स्थित कृष्णा पैलेस में निःशुल्क कारॉओके कार्यक्रम ‘आदमी मुसाफिर है’ का आयोजन किया गया। शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और गीत-संगीत के साथ खुशनुमा समय बिताया।
कार्यक्रम का उद्देश्य संगीत के माध्यम से लोगों को तनावपूर्ण माहौल से बाहर निकालना और उन्हें सामाजिक रूप से जोड़ना रहा। आयोजकों ने कहा कि जब व्यक्ति अकेलेपन से बाहर निकलकर लोगों के बीच अपनी भावनाएं साझा करता है, तो सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है और जीवन के प्रति उत्साह बढ़ता है।
अतिथियों ने भी दी गीतों की प्रस्तुति
कार्यक्रम में शहर के गणमान्य अतिथियों और ग्रुप के सदस्यों ने सहभागिता की। कई अतिथि स्वयं मंच पर पहुंचे और गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। गीत-संगीत, मनोरंजन और आपसी मेलजोल से पूरा माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
कार्यक्रम के आयोजक मोहन जी सोनी रहे, जबकि मनीष साहू जी, कोमल प्रजापत जी और पूनम बाजपेयी जी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 बेस्ट परफॉर्मर एवं नवोदित कलाकार का सम्मान
कार्यक्रम में अनिल गुप्ता जी को बेस्ट परफॉर्मर के रूप में सराहा गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मनीष जी, सोनी जी, ठाकुर साहब, शैलेश जी और सुधीर जी की उपस्थिति में पूनम बाजपेयी को नवोदित कलाकार के रूप में सम्मानित किया गया।
आयोजन में महेंद्र ठाकुर, पूनम बाजपेयी, अनिल गुप्ता, राज वर्मा, मन भैया, सुनील वर्मा, जगदीश जी, ओम जी, शिव शर्मा, दिनेश साहू, कन्हैया लाल साहू, विनोद जी, शैलेश जैन, सुधीर अग्रवाल एवं रवि भावसार सहित ग्रुप के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
आयोजकों ने बताया कि ‘हृदय मंथन मौज मस्ती ग्रुप’ भविष्य में भी संगीत और सामाजिक एकजुटता के माध्यम से सकारात्मक वातावरण बनाने वाले ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
स्थान: कृष्णा पैलेस, फूटी कोठी चौराहा, सुदामा नगर, इंदौर
कार्यक्रम: निःशुल्क कारॉओके प्रोग्राम — ‘आदमी मुसाफिर है’
आयोजन: HM हृदय मंथन मौज मस्ती ग्रुप

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper