नारायण सिंह पंवार 45 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद सेवानिवृत्त, मिलन  समारोह में हुआ सम्मान

  • Share on :

देपालपुर। बनेडिया शासकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नारायण सिंह पंवार के सेवानिवृत्त होने पर उजालिया  राधा मोहन राजपूत  धर्मशाला में  मिलन  सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम  में बड़ी संख्या में  शिक्षक परिवार, राजपूत समाज के प्रबुद्ध जनों तथा इष्ट-मित्रों ने पंवार का साफा बांधकर और पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मान किया।
​इस गरिमामय अवसर पर करणी सेना परिवार के जिलाध्यक्ष ऋषिराज सिंह सिसोदिया  जिला पंचायत उपाध्यक्ष भरत पटेल, प्राचार्य श्रीमती दीपाली सोनी, मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं शिक्षा विभाग पेढ़ी के संचालक सोहनलाल परमार, जितेंद्र यादव, बाबूलाल पटेल, वरिष्ठ पत्रकार सतीश जोशी, बी.एल.चौहान, दिनेश परमार, सरपंच गोकुल सिंह पंवार, महेश वर्मा, राजकुमार पटेल रहे। अतिथियों ने शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर नारायण सिंह पंवार का सम्मान किया। सेवानिवृत्ति पर पंवार ने 41,000/ रुपये की राशि धर्मशाला, मंदिर, गौशाला एवं सेवा भारती को प्रदान की। समारोह में विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं व क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, वरिष्ठ समाज जनों, राजनेताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का सफल संचालन सेवानिवृत शिक्षक रमेश चंद्र सोलंकी ने एवं अंत में आभार पूर्व सरपंच अर्जुन सिंह पंवार एवं शैलेंद्र सिंह ने माना।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper