एक्रोपोलिस कॉलेज में राष्ट्रीय हिंदी पखवाड़ा का आयोजन
वाद-विवाद, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को दिए प्रमाण-पत्र
पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। एक्रोपोलिस कॉलेज, इंदौर में 21 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एक्रोपोलिस फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के छात्र-छात्राओं के बीच आई.के.ए. द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, अभिव्यक्ति क्षमता एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. जयंती लाल भंडारी, ग्रुप डायरेक्टर, एक्रोपोलिस, श्री सुनील पंड्या, प्रांत संयोजक, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास एवं श्री विवेक सिंह, अध्यक्ष, अक्षर सामाजिक सेवा समिति के मार्गदर्शन में किया गया।
राष्ट्रीय हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हिंदी भाषा के प्रति अपनी प्रतिभा और विचारों को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर एक्रोपोलिस फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के डायरेक्टर डॉ. तरुण कुशवाहा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हेमंत गुप्ता, जिला विधिक अधिकारी श्री जिशान खान, थाना प्रभारी पंढरीनाथ श्री सतीश पटेल, संस्था महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय प्रमुख सुश्री दीपमाला यादव, शिक्षा प्रकोष्ठ की जिला संयोजक श्रीमती शानू गोयल तथा विमेन सेल कोऑर्डिनेटर प्रो. प्रियांशी तिवारी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. सरिता राणा एवं डॉ. शिवानी मिश्रा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा के महत्व और विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सामाजिक जीवन में हिंदी की भूमिका पर भी विचार साझा किए गए। आयोजकों ने विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति निरंतर जुड़ाव बनाए रखने और भाषा के माध्यम से अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

