पहाड़ों पर कुदरत का कहर: राजौरी-पुंछ में बादल फटने से तबाही, हिमाचल-उत्तराखंड में भी नदियां उफान पर

  • Share on :

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में भारी बारिश ने कई इलाकों में भारी तबाही मचा दी है. यहां फ्लैश फ्लड और भूस्खलन के कारण कई लोगों की जान चली गई है. मौसम विभाग ने इन इलाकों में और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश जारी है, जिससे नदियां उफान पर हैं. लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है. इस आपदा में अब तक कई मौतें हो चुकी हैं और कई लोग लापता हैं. स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है.
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रात भर हुई लगातार भारी बारिश और ऊपरी इलाकों में बादल फटने से फ्लैश फ्लड आ गया. दारहाली नदी ने अपने किनारे की सुरक्षा दीवार तोड़ दी और बस स्टैंड समेत आसपास के इलाकों में पानी घुस गया. दर्जनों खड़ी गाड़ियां तेज पानी के साथ बह गईं. बेला कॉलोनी जैसे निचले इलाकों में पानी भर गया, सड़कें जलमग्न हो गईं और सैकड़ों परिवारों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper