सीएम से पीएम तक 25 सालों का सफर: नरेंद्र मोदी ने पूरे किए 25 वर्ष, जापान की प्रधानमंत्री ने दी बधाई

  • Share on :

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्षों का कार्यकाल पूरा किया है. इस मौके पर उन्होंने दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की. पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर 2001 में कार्यभार संभाला था. पहले मुख्यमंत्री और बाद में प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए उन्होंने जनसेवा में 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं. 
इस मौके पर जापान की प्रधानमंत्री साना ताकाची ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने समाज और देश के विकास के लिए खुद को समर्पित किया है. उन्होंने 2001 से मुख्यमंत्री के तौर पर पीएम मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के विकास को आगे बढ़ाने में उनका खास योगदान है. 
जापानी प्रधानमंत्री ने जुलाई में हुई अपनी भारत यात्रा का भी जिक्र किया. उन्होंने यात्रा के दौरान गर्मजोशी से स्वागत के लिए पीएम मोदी का आभार जताया. साथ ही, भारत के खान-पान और संगीत की भी तारीफ की. 
उन्होंने कहा कि इस दौरान उनकी पीएम मोदी के साथ जापान-भारत विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाई पर ले जाने के तरीकों पर ठोस चर्चा हुई, जिससे उनकी भारत यात्रा सफल रही. सरकार के मुखिया के तौर पर 25 सालों का कार्यकाल पूरे करने पर जापान की प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को बधाई. 
इसके अलावा, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और अन्य बीजेपी नेताओं ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है. प्रधानमंत्री मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर वडनगर से वाराणसी तक 'सेवा संकल्प यात्रा' के तहत मोटरसाइकिल रैली आज वाराणसी पहुंचेगी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इस कार्यक्रम को संबोधित करने वाले हैं. 
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper