गोर बंजारा दल में नई नियुक्तियाँ, समाजजनों में हर्ष
राजेश धाकड़
इंदौर। गोर बंजारा दल के संचालक मंडल की सर्वसम्मति से संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं।
संचालक मंडल द्वारा श्री नेमीचंद जी नायक को मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष तथा श्री दीपक गोविंद चौहान को मध्य प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों पर गोर बंजारा दल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा समाज हित के कार्यों को नई गति एवं दिशा प्राप्त होगी।
गोर बंजारा दल के संचालक मंडल ने आशा व्यक्त की है कि दोनों पदाधिकारी संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने के साथ समाज के सर्वांगीण विकास हेतु सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

