नवागत कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने पदभार ग्रहण किया

  • Share on :

कार्यभार संभालने से पूर्व धारेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना।
दिलीप पाटीदार 
धार । धार जिले के नवागत कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने आज विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने जिले के धारेश्वर मंदिर पहुँचकर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने जिले की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जन-कल्याण के लिए मंगल कामना की।
   पदभार ग्रहण करने के पश्चात नवागत कलेक्टर श्री मीना कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे। जहाँ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी, अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पाण्डेय सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात कलेक्टर श्री मीना ने कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न अनुभागों और कार्यालयों का भ्रमण कर अवलोकन किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper