नवागत कलेक्‍टर ने किया पदभार ग्रहण

  • Share on :

ब्यूरो गोलू यादव की रिपोर्ट 
नवागत कलेक्टर  साकेत मालवीय ने शुक्रवार को कलेक्‍ट्रेट अशोकनगर पहुंचकर 22 वें अशोकनगर कलेक्‍टर के पद पर पदभार ग्रहण किया।  मालवीय 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।  मालवीय इसके पूर्व संचालक कर्मचारी चयन मण्‍डल मध्‍यप्रदेश भोपाल में पदस्‍थ थे। साथ ही सीधी कलेक्‍टर,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंगरौली में पदस्‍थ रहे। 
इस अवसर पर मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मोहरी राजेश जैन, अपर कलेक्टर  डी.एन.सिंह, संयुक्‍त कलेक्‍टर  आर.बी.सिण्‍डोस्‍कर,एसडीएम अशोकनगर श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी,ईसागढ़ एसडीएम  त्रिलोचन गौड़,चंदेरी एसडीएम  मनीष धनगर उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper