मध्यदेशीय अग्रवाल समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, शरद पूर्णिमा पर भजन संध्या और सुंदरकांड का हुआ आयोजन
शिवपुरी से ऋषि गोस्वामी की रिपोर्ट
शिवपुरी (म.प्र.)। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला, शिवपुरी में मध्यदेशीय अग्रवाल समाज की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर समाज की पहली कार्यकारिणी बैठक के साथ भक्तिमय भजन संध्या, सुंदरकांड पाठ एवं भोजन प्रसादी सहित विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम संपन्न हुए।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। धार्मिक वातावरण में माँ लक्ष्मी जी एवं महाराजा अग्रसेन जी का स्मरण कर समाज की सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना की गई। भजन संध्या और सुंदरकांड पाठ के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर नजर आए। इसके पश्चात सभी ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ समाज में संगठन को मजबूत बनाने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा सामाजिक एवं सेवा कार्यों को नई दिशा देने की भावना व्यक्त की गई। कार्यक्रम ने समाज के लोगों को एकजुट होकर सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।
शरद पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर समाजबंधुओं ने कामना की कि माँ लक्ष्मी जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य बना रहे तथा महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों से प्रेरित होकर अग्रवाल समाज में एकता, भाईचारा, संगठन और सेवा भावना निरंतर मजबूत होती रहे।
एकता, संगठन और सेवायही है अग्रवाल समाज की पहचान

