संत कृपाल जी महाराज का बंटू ढाबे पर आत्मीय स्वागत
मालनपुर। सुप्रसिद्ध संत श्री कृपाल जी महाराज के भिंड से लौटते समय भिंड, ग्वालियर मार्ग स्थित प्रसिद्ध बंटू ढाबे पर आगमन हुआ। संत महाराज के अचानक आगमन से ढाबे पर मौजूद लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई।इस अवसर पर ढाबा संचालक दिनेश सिंह परिहार उर्फ बंटू ने बड़ी श्रद्धा के साथ संत श्री कृपाल जी महाराज का स्वागत किया। संचालक ने उन्हें भगवान श्रीराम के नाम लिखी पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इसके पश्चात संत कृपाल जी महाराज ने बंटू ढाबे पर स्वादिष्ट भोजन ग्रहण किया। भोजन के दौरान उन्होंने ढाबा संचालक से आत्मीय चर्चा की। चर्चा के दौरान संत श्री ने जीवन जीने की सच्ची कला और मानवता का सार बड़े ही सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने कहा कि सच्चा जीवन वही है जो दूसरों के काम आए और ईमानदारी की रोटी में ही सच्चा स्वाद है।
इस अवसर पर ढाबे के समस्त स्टाफ, आसपास के ग्रामीणजन और कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सभी ने संत के विचारों को बड़े ध्यान से सुना और उनके आशीर्वाद से अभिभूत हुए। अंत में संत महाराज ने सभी के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए प्रस्थान किया।

